Jane, Kya Hain Sambhog Ke Fayde जानें, क्या हैं संभोग के फायदे
संभोग के फायदे-
यह तो हम सभी जानते हैं कि सेक्स न केवल आनंददायक और रिश्तों को मजबूत बनाने वाला होता है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन यह किस तरह से फायदेमंद है, इसे जानना शायद आपके लिए आश्चर्य भरा हो सकता है। जो इसे नहीं समझते कि यह सम्पूर्ण जीवन तथा संबंधों की गुणवत्ता के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है, उनके लिए लैंगिक सेक्स की क्रिया अभी भी बहुत लोगों के लिए परेशानी और घृणा का विषय होती है।
निम्न कुछ बातें अच्छे सेक्स संबंधों को काफी फायदे पहुंचाता है…
सेक्स निम्न रक्त चाप में मस्तिष्क और शरीर का तनाव घटाने में मदद करता है। नियमित सहवास करने से आपका शरीर तनावपूर्ण दशाओं का बेहतर सामना करने के लिए तैयार होता है और आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने नहीं देता।
तनाव का सामना करने के लिए सहवास क्रिया का प्रवेश(योनि में लिंग का प्रवेश) होना जरूरी नहीं है। दूसरी सहवास
गतिविधियां जैसे आलिंगन और अंतरंग गर्माहट के पल भी मददगार हो सकते हैं।
आप यह आर्टिकल Sambhog.co.in पर पढ़ रहे हैं..
सेक्स के दूसरे रूपों के बजाए प्रवेश्न सेक्स अधिक रिलैक्स करने वाला और तनाव दूर करने वाला होता है। मानवीय शरीर का निकट स्पर्श बहुत आरामदायक होता है, जो सुरक्षा की अनुभूति कराता है। इससे आपको रोजमर्रा के जीवन में स्थितियों का बेहतर ढंग से सामना करने में मदद मिलती है।
सम्भोग एक व्यायाम के रूप में:
शारीरिक मिलन एक बेहतरीन व्यायाम की तरह आपके लिए लाभदायक है, क्योंकि मैथुन के दौरान आपके शरीर की सभी मांसपेशियां खिंचती और खुलती हैं। शारीरिक मिलन आपकी अतिरिक्त कैलोरी जलाने में भी मदद करता है और यह व्यायाम करने का सबसे आनंददायक तरीका है।
पूरी क्षमता से की गई एक बार शारीरिक मिलन क्रिया से उतनी कैलोरी जल जाती है, जितनी कैलोरी पन्द्रह मिनटों तक ट्रेड मिल पर ब्रिस्क वॉक करने पर खर्च होगी।
सम्भोग, हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी:
शारीरिक मिलन, रक्त संचार सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर ठीक करता है। सहवास क्रिया के दौरान हृदय तेज गति से धड़कता है और ज्यादा मात्रा में रक्त को पम्प करता है, जिससे रक्त संचार तेज होता है। सप्ताह में एक बार मैथुन करने से आपके लिए हृदयाघात(हार्ट अटैक) से पीड़ित होने का खतरा कम हो जाता है।
Jane, Kya Hain Sambhog Ke Fayde
सम्भोग फीलगुड का अहसास कराए:
मैथुन सामान्य तंदुरूस्ती को बढ़ाता है और आपके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ा देता है। निरर्थक मैथुन प्यार भरे सहवास की तरह कारगर नहीं होता। अध्ययनों से पता चला है कि शादीशुदा या एक-दूसरे के प्रति वफादार जोड़े बेहतर संतुष्ट जीवन बिताते हैं। आपसी वफादारी और घनिष्ठता से आपको भावनात्मक सुरक्षा का अहसास होता है और आंतरिक खुशियां मिलती हैं। प्यार भरे इन क्षणों के दौरान आपको अपने साथी के लिए प्यार और महत्वपूर्ण होने का अहसास आपकी आत्म-प्रतिष्ठा को भी बढ़ा देता है।
सम्भोग, एक रिश्ते मजबूत बनाने वाला अनुभव:
आपको प्यार करने वाले जोड़ीदार (पार्टनर) की निकटता और चरमसुख की ओर बढ़ने का आनंद दोनों मिलकर ‘प्यार के हॉर्मोन’ ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ा देते हैं, जिससे आपसी संबंध और रिश्ते मजबूत होते हैं। अच्छे सेक्स से लम्बे समय के रिश्तों में मजबूती आती है।
सम्भोग जो प्रतिरोधी क्षमता मजबूत करे:
मैथुन आपके प्रतिरक्षा तंत्र(इम्यून सिस्टम) को मजबूत करके आपको संक्रमणों और बीमारियों से बचाए रख सकता है। एक सप्ताह में एक या दो बार मैथुन करने से सामान्य सर्दी जुकाम और दूसरे संक्रमणों से आपको सुरक्षा मिलती है।
सेक्स दर्दनिवारक(पेनकिलर) के रूप में:
सेक्स ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाता है, जिसके परिणामस्वरूप एंडॉर्फिन्सक या ‘हैप्पी हॉर्मोन’ रिलीज़ होता है। एंडॉर्फिन्सक दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है, जिससे सिरदर्द, जोड़ों के दर्द और यहां तक कि मासिक पूर्व लक्षणों में भी राहत मिलती है।
सेक्स से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..http://chetanonline.com/