Bistar Par Aksar Ye Bhool Karti Hain Mahilayen बिस्तर पर अक्सर ये भूल करती हैं महिलाएं
सम्भोग में महिलाओं की भूल-
सम्भोग करते समय बिस्तर में महिलायें कई गलतियां कर जाती हैं, इसके कारण यौन संबंध का मजा खराब तो होता ही है, साथ ही इसके कारण सेक्स लाइफ भी प्रभावित हो सकती है।
प्यार का शारीरिक रूप से इजहार और दूरियों को नजदीक लाने के लिए बिस्तर अच्छी जगह होती है। लेकिन महिलायें अक्सर कुछ गलतियां कर जाती हैं, जिससे इस हसीन पल का मजा वे पूरी तरह से नहीं उठा पाती हैं और आर्गेज्म तक नहीं पहुंच पाती। इन गलतफहमियों के कारण पुरुष पार्टनर को परेशानी हो सकती है और यह आपके रिश्ते को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए बेडरूम में पहुंच कर बिस्तर में कुछ गलतियों को करने से बचें।
– भावनाओं को समझना
महिलाओं को लगता है बिस्तर में पहुंचते ही उनका पार्टनर उनकी भावना को समझ जायेगा और इससे सम्भोग के दौरान अधिक सुख मिलेगा। वह जिस तरह से प्यार करना चाहती हैं, वैसी कल्पना पुरुष अपने दिमाग में आसानी से कर लेगा। यह सबसे बड़ी गलतफहमी होती है, क्योंकि आपने जो सोचा है उसके विपरीत प्यार और समागम होता है। आप किताब नहीं हैं, जिसे पुरुष आसानी से पढ़ लेंगे, इसलिए इस हसीन पल का मजा उठाने के लिए अपनी सोच को पार्टनर से बतायें।
इसे भी पढ़ें- सफेद पानी(ल्यूकोरिया)
Bistar Par Aksar Ye Bhool Karti Hain Mahilayen
– कुछ भी नया ना करना
यौन संबंध के दौरान बिस्तर पर पुरुष हर रोज नये तरीके के प्रयोग को अधिक पसंद करते हैं। उनकी चाहत होती है कि उनकी महिला पार्टनर इसमें उनका सहयोग दे। लेकिन अक्सर महिलायें एक ही तरीके के यौन संबंध बनाने पर जोर देती हैं, जिससे पुरुष कुछ दिनों में ऊब जाते हैं और इसका असर सेक्स जीवन पर पड़ता है।
आप यह आर्टिकल sambhog.co.in पर पढ़ रहे हैं..
– हमेशा सेक्स के लिए तैयार
महिलाओं को लगता है कि पुरुष हमेशा सेक्स के लिए तैयार रहते हैं। वे जब और जहां कहेंगी पुरुष यौन संबंध बनाने को राजी हो जायेंगे। जबकि बेडरूम या बिस्तर में की जाने वाली यह बड़ी गलती है। कई बार पुरुष न चाहते हुए भी महिला मित्र की मांग पर यौन संबंध बनाते हैं, जिसमें किसी भी प्रकार उमंग और जोश नहीं होता। यह केवल एक खानापूर्ति होती है।
– यौन संबंध के साथ बात
यौन संबंध के दौरान बात करने वाली आदत भी महिलाओं में होती है। बात करने के लिए बहुत समय है, यह वो समय है जब आपकी जुबान से ज्यादा आपके अंग और आपके शरीर आपस में बात करें। यौन संबंध के दौरान बात करने से आर्गेज्म तक पहुंचने में समस्या हो सकती है। इसलिए इस समय बातें कम और ‘काम’ ज्यादा करें।
– स्वच्छता पर ध्यान न देना
अगर आपके पार्टनर का शरीर साफ-सुथरा है, तो यौन संबंध बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी और आप दोनों इस पल का लुत्फ उठायेंगे। लेकिन महिलायें अक्सर अपने शरीर की स्वच्छता पर ध्यान नहीं देती हैं और इससे पुरुष का ध्यान भंग हो सकता है।
Bistar Par Aksar Ye Bhool Karti Hain Mahilayen
इसे भी पढ़ें- नामर्दी
– अधिक प्रतिक्रिया देना
बिस्तर में पुरुष जब महिला को कुछ नया बताने की कोशिश करते हैं, तब महिला उसे लेकर अतिप्रकियावादी हो जाती है। नये तरीके के प्रयोग करने से सेक्स में मजा भी आता है और इसमें रोमांच भी रहता है, इसका मजा महिला और पुरुष दोनों को मिलता है। लेकिन महिलायें नये तरीके के बारे में सुनने के बाद अतिप्रक्रियावादी हो जाती हैं।
– किसी और का नाम लेना
अगर आपके पुराने जीवन में कोई और था या फिर वर्तमान में आपके रिश्ते अन्य लोगों के साथ हैं, तो उसे अपने तक सीमित रखें। बिस्तर पर यौन संबंध बनाते वक्त उसका नाम लेने से न केवल पुरुष मित्र को समस्या होगी, बल्कि इसके कारण विवाद भी हो सकता है। अपने पुरुष पार्टनर की तुलना एक्स के साथ बेडरूम में बिलकुल भी न करें। यह बिल्कुल न बतायें, कि उससे बेहतर उसके एक्स का अनुभव था।
सेक्स से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..http://chetanclinic.com/